
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उन्हें रामपुर के डूंगरपुर केस से जुड़े मामले में जमानत दे दी है।
12 अगस्त को हाईकोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा था। इससे पहले रामपुर की MP/MLA कोर्ट ने आजम खान को 10 साल की सजा सुनाई थी।
हाईकोर्ट ने ठेकेदार बरकत अली को भी इस मामले में जमानत प्रदान की है। जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया।





