
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ। दारुल उलूम फरंगी महल के छात्रों ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपनी पॉकेट मनी दान कर इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है। बच्चों की इस पहल से प्रेरित होकर मदरसे के शिक्षकों ने भी अपनी एक दिन की तनख्वाह दान की।
शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने छात्रों और शिक्षकों के इस कदम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करना हमारा फर्ज है।”
राहत राशि को टीम लखनऊ को सौंपा गया है, ताकि यह सुनिश्चित हो कि मदद सही लोगों तक पहुंचे। मौलाना फरंगी महली ने बताया कि लखनऊ में 16 सेंटर बनाए गए हैं, जहां से राहत सामग्री इकट्ठा की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द टीम लखनऊ पंजाब के लिए राहत सामग्री लेकर रवाना होगी।





