
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ। राजधानी लखनऊ का ऐतिहासिक कैसरबाग आनंद चौराहा क्षेत्र जल्द ही एक नए और आकर्षक स्वरूप में दिखाई देगा। कैसरबाग के रंग-रूप को बदलने की तैयारियां जोरों पर हैं।
मंडलायुक्त ने कैसरबाग का दौरा कर सुंदरीकरण कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, एलडीए की टीम, डीसीपी पश्चिम विश्वजीत सिंह, एडीसीपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मंडलायुक्त ने स्पष्ट कहा कि कैसरबाग का महत्व केवल यातायात या बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लखनऊ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।




