
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के महानगर उपाध्यक्ष समयून खान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा को घेरने का प्रयास किया। बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी SIR (विशेष पहचान प्रक्रिया) शुरू होने वाली है, जिसका सपा कार्यकर्ता तीव्र विरोध कर रहे हैं।

पुलिस ने प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर कर यूको गार्डन ले गई। वोट चोरी और SIR के खिलाफ विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने SIR की प्रक्रिया को 29 सितंबर तक पूरा करने का आदेश जारी किया है।





