
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने नेपाल से सटे सभी सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का आदेश दिया है।

नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आम नागरिकों की मदद के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं, जो 24 घंटे सक्रिय रहेंगे।
हेल्पलाइन नंबर:
📞 0522-2390257
📞 0522-2724010
📞 9454401674
व्हाट्सएप नंबर: 9454401674




