
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राज्य सम्पत्ति विभाग ने सरकारी मकानों में रहने वाले पत्रकारों के लिए किराए में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इस फैसले से पत्रकारों को तगड़ा झटका लगा है। नए किराए की दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं, जिसके चलते कई पत्रकारों में असंतोष देखा जा रहा है। विभाग का कहना है कि यह वृद्धि रखरखाव और अन्य खर्चों को ध्यान में रखकर की गई है। हालांकि, पत्रकार संगठनों ने इस फैसले का विरोध करते हुए सरकार से पुनर्विचार की मांग की है।





