
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: शराब तस्कर अब पुलिस की नजरों से बचने के लिए ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं। जीआरपी चारबाग और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस गोरखधंधे का खुलासा किया है।
गोमती नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। ट्रेन नंबर 15078 कामाख्या वीकली एक्सप्रेस के कोच बी-2 से करीब 70,000 रुपये कीमत की शराब जब्त की गई।
इस मामले में कोच अटेंडेंट अविनाश पाठक, नीरज और टुनटुन कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। चारबाग जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।3.9s



