
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: थाना सैरपुर की एंटी-रोमियो पुलिस टीम और पॉलीगॉन मोबाइल टीम ने जिम्मेदारी और सतर्कता का परिचय देते हुए एक महिला का खोया हुआ पर्स ढूंढ निकाला।
महिला ने पर्स खोने की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की। पुलिस की सक्रियता और अथक प्रयासों के चलते महिला का पर्स सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया और उसे ससम्मान सुपुर्द किया गया।
👏 जनता ने की सराहना
पुलिस के इस ईमानदार और संवेदनशील व्यवहार की आमजन में सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह की कार्यशैली से जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होता है।
इस सराहनीय कार्य के लिए सैरपुर थाना पुलिस टीम और पॉलीगॉन मोबाइल स्टाफ को बधाई दी जा रही है।
About The Author
Views:0





