
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
हरियाणा के फरीदाबाद में ग्रीन फील्ड स्थित हाउस नंबर 787 में ऐसी फटने से एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटी की दम घुटने से मौत हो गई वहीं, बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में ग्रीनफील्ड कॉलोनी चौकी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आग पहले मंजिला पर लगी थी। वहीं, आग का धुंआ से दम घुटने पर दूसरे मंजिला पर रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।जबकि दूसरे कमरे में सोया हुआ बेटा मदद के लिए बाहर निकला, तब तक उसकी हालत और खराब हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।




