
- रिपोर्ट: सुनील जायसवाल
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के अंबाला रोड सरोवर पोर्टिको से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले दिनों बादल फटने अत्यधिक बारिश उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश के अनेक स्थानों पर हुई है अतिवृष्टि के कारण देश के कई प्रदेशों में हालात प्रभावित हुए हैं प्रदेश एवं केंद्र सरकार के द्वारा हर संभव प्रयास किए गए हैं कई समाज सेवी संस्थाएं संगठन भी बड़ी संख्या में राहत सामग्री भेज रहे हैं।
48 ट्रको के द्वारा सहारनपुर से राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है जिसमें आटा चावल दाल चना आदि को भेजा गया है इसके साथ ही पांच-पांच करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता को भी आज दिया गया है




