
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
प्रतापगढ़ के सीएमओ कार्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रयागराज से आई एंटीकरप्शन टीम ने घूसखोरी के मामले में सीएमओ के स्टेनो राहुल और उनके सहयोगी चपरासी आलोक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, स्टेनो राहुल अपने मातहत कर्मचारी आलोक के साथ मिलकर कार्यों के निस्तारण के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने पर एंटीकरप्शन टीम ने सीएमओ कार्यालय में जाल बिछाकर दोनों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
इस अचानक कार्रवाई से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूछताछ के बाद एंटीकरप्शन टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ लेकर प्रयागराज रवाना हो गई। इस कार्रवाई ने कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में भी खलबली मचा दी है।





