
- रिपोर्ट: हिमांशु तिवारी
कन्नौज: ठठिया पुलिस ने देर रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती की योजना बना रहे आठ शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से देशी असलहे, जिंदा कारतूस, डकैती का सामान और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। सभी अपराधी जनपद मैनपुरी के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ पहले से दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना
रविवार और सोमवार की दरमियानी रात पुलिस को सूचना मिली कि ससेरपुर पुलिया के पास कुछ युवक संदिग्ध हालात में जमा होकर बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी तिरवा कुलवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आठों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अपराधी
राहुल पुत्र कमलेश गिहार (उम्र 21 वर्ष), ऋतिक उर्फ कालीचरण पुत्र महेश (उम्र 22 वर्ष),गौरव पुत्र राम अवतार गिहार (उम्र 21 वर्ष),देव पुत्र बली सिंह गिहार (उम्र 19 वर्ष),कप्तान पुत्र नेराम गिहार (उम्र 26 वर्ष),राजू पुत्र धर्मवीर गिहार (उम्र 21 वर्ष),भोला उर्फ अतुल पुत्र प्रमोद गिहार (उम्र 19 वर्ष),मंटू पुत्र रमेश उर्फ रमेश्वर गिहार (उम्र 21 वर्ष)
इनके पास से पुलिस ने 1 अदद देशी बंदूक (12 बोर),2 अदद तमंचा (315 बोर),1 अदद तमंचा (12 बोर),3 अदद जिंदा कारतूस (315 बोर),5 अदद जिंदा कारतूस (12 बोर) और डकैती करने का सामान,1 होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद किया हैं।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।पकड़े गए अपराधियों पर चोरी, लूट, डकैती, अवैध असलहे रखने और गैंगस्टर एक्ट जैसे मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।सिर्फ राहुल पुत्र कमलेश गिहार के खिलाफ ही 10 बड़े मुकदमे दर्ज हैं।ऋतिक, गौरव, मंटू और देव पर भी कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं।




