
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: कचहरी परिसर में गुरुवार सुबह रूटीन चेकिंग के दौरान जनपदीय ए.एस. चेक टीम ने दो लावारिस तमंचे और चार कारतूस बरामद किए। इस खबर के बाद जिला जज, जिला अधिकारी और पुलिस कप्तान सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने कचहरी के सभी गेटों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बैठक में विचार-विमर्श किया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कचहरी की लचर सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है और दोपहिया व चारपहिया वाहनों का बेरोकटोक आवागमन जारी है, जिस पर अंकुश लगाना जरूरी है।

गौरतलब है कि 23 नवंबर 2007 को अयोध्या कचहरी में हुए आतंकी बम धमाके में एक अधिवक्ता, मुंशी, टाइपिस्ट समेत चार लोगों की जान जा चुकी है। इस घटना के बाद भी सुरक्षा में सुधार न होने से चिंता बढ़ गई है।



