
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लोगों को पढ़ने नहीं देना चाहती, क्योंकि पढ़े-लिखे लोग सरकार से सवाल पूछेंगे।
अखिलेश ने आरोप लगाया कि नौकरी देना बीजेपी के एजेंडे में शामिल ही नहीं है। उन्होंने कहा, “इस सरकार ने स्कूलों को बंद कर दिया और शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया है। 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी लंबे समय से परेशान हैं।”
उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर वायरल हुए एक वीडियो का जिक्र करते हुए कहा, “सभी ने वह वीडियो देखा, जिसमें बच्चों के साथ दुर्व्यवहार दिखा। जहां बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, वहां स्कूलों को मान्यता तक नहीं दी जा रही।”
अखिलेश ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, “आखिर सरकार बच्चों के भविष्य के बारे में क्यों नहीं सोचती? शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर यह सरकार पूरी तरह विफल रही है।”





