
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय हॉल सभागार में गुरुवार को छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक गुट ने दूसरे पर गमले फेंके, जिसमें एक छात्र के सिर पर गमला लगने से वह घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत छोटी सी बात पर हुई, लेकिन जल्द ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। हंगामे के दौरान सभागार में अफरा-तफरी मच गई। विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
पुलिस को सूचना दी गई और घायल छात्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। इस घटना ने परिसर में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है, और छात्र संगठनों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया जताई है।





