
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक दबंग युवक की गुंडई का मामला सामने आया है। यह घटना एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां बिना हेलमेट पहने पहुंचा युवक पेट्रोल लेने के दौरान कर्मचारियों से बदतमीजी और गुंडागर्दी करने लगा। उसने न केवल कर्मचारियों को धमकाया, बल्कि पुलिस को भी खुली चुनौती दी।
युवक ने अभद्र व्यवहार करते हुए कहा, “बगल में चौकी है, खाला बाजार थाना है, जो उखाड़ना है उखाड़ लो।” उसने कानून को ठेंगा दिखाते हुए पुलिस को ललकारा और अपनी गुंडई का खुला प्रदर्शन किया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने इस दबंगई की शिकायत दर्ज कराई है, और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है। पुलिस से इस मामले की जांच और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।





