
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: श्री दाऊजी महाराज प्रांगण में चल रहे द्वितीय प्रांतीय लक्खी मेले में इस बार भारत विकास परिषद् हाथरस शाखा ने सेवा कार्यों की ऐसी मिसाल पेश की कि लोग देखते रह गए। मेले में आए लाखों श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क जूताघर और वस्तु बैंक की शुरुआत जिलाधिकारी राहुल पांडे व पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने अपने जूते जमा कर की।
सिर्फ इतना ही नहीं, परिषद् ने खोया-पाया केंद्र और शिशु गुमशुदा केंद्र भी खोला, जिसकी बदौलत मेले में बिछड़े तीन परिवारों का पुनर्मिलन हुआ। इनमें कोमल पुत्री बनबारी लाल, संजना पुत्री रामकिशोर और नितिन पुत्र ओमप्रकाश अपने परिजनों से मिलकर फूले नहीं समाए। परिजनों ने मंच से परिषद् का आभार जताया।

सुबह से ही जूताघर व वस्तु बैंक पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर जिला समन्वयक मुकेश गोयल, प्रांतीय उपप्रभारी ऋषि कुमार वार्ष्णेय, शाखा अध्यक्ष जय शर्मा, सचिव तरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष ऋचा खंडेलवाल, संयोजक ज्योति सिंह, पर्यावरण संयोजक दीपक भारद्वाज, संस्कार संयोजक संगीता वार्ष्णेय समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व समाजसेवी मौजूद रहे।
परिषद् ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में एनीमिया जांच शिविर, पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
मेले में परिषद् की इस अनूठी पहल की हर कोई भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहा है।





