
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित 114वां एवं द्वितीय प्रांतीय मेला इस बार और भी खास बन गया जब दाऊजी महाराज के प्रांगण में माननीय अशोक सिंघल शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रत्यक्ष पंडित एवं उद्घाटनकर्ता विकास कुमार उर्फ कन्हैया लाल ने भगवान श्रीकृष्ण व रामदरबार की छवि पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने की। उद्घाटन के मौके पर ही मंच से हिन्दुत्व की गरिमा को और बुलंद करते हुए उद्घाटनकर्ता ने संगठन के कार्यों की जमकर सराहना की और हिन्दू समाज से “संगठन से जुड़ने का आह्वान” किया। उन्होंने कहा – “जो सत्य के साथ खड़ा है, वही धर्म के साथ खड़ा है और उसकी ही हमेशा विजय होती है।”
शिविर की जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष संजय गर्ग ने बताया कि शिविर में सर्वसमाज के दर्शनार्थियों के लिए विश्राम व जल की व्यवस्था की गई है। साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, मातृ शक्ति संगोष्ठी, उत्कृष्ट छात्र-छात्रा सम्मान, कवि सम्मेलन व चिकित्सा शिविर जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस मौके पर जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा – “हिंदू हम सब एक हैं और यही समरसता का सबसे बड़ा भाव है।”

अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत
शिविर सह संयोजक व नगर उपाध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह, नगर मंत्री अनमोल अग्निहोत्री, नगर सह मंत्री विजय गुप्ता व नगर बजरंग दल संयोजक किशन भारती ने अतिथियों को पीत वस्त्र पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
शिविर स्थल पर माहौल तब और जोशीला हो उठा जब बजरंग दल जिला संयोजक अमरदीप, नगर उपाध्यक्ष दीपू वार्ष्णेय, चेतन यादव, लक्ष्मण दीक्षित, तरुण शर्मा, विक्रांत सोनी, लव वार्ष्णेय, गौरव प्रजापति, सूर्यांश, नवीन वर्मा, अमित, प्रदीप गुप्ता, बुद्धा, अक्का पहलवान, सोनू- मोनू भारती, रॉकी शर्मा, अमित शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मंच पर डटे नज़र आए।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में किया जबकि आभार ज्ञापन शिविर संयोजक व नगर उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह ने किया।
पूरे कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता व सहयोग से माहौल पूरी तरह हिन्दुत्वमय बना रहा और शिविर उद्घाटन हाथरस में चर्चा का बड़ा विषय बन गया।




