
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
फतेहपुर: दिल्ली-हावड़ा रूट पर मलवां स्टेशन के पास सिक्किम-महानंदा एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के छठवें स्लीपर कोच के पहिए जाम हो गए और धुआं निकलने लगा। गार्ड की सूझबूझ और लोको पायलट की त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
लोको पायलट ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत ट्रेन को मलवां स्टेशन पर रोक दिया। इसके बाद रेलवे के इंजीनियरिंग स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर ब्रेक को दुरुस्त किया। इस त्वरित कार्रवाई से न केवल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, बल्कि एक संभावित रेल दुर्घटना को भी टाल दिया गया।
About The Author
Views:0





