
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
वाराणसी में एक 12 साल की नाबालिग हिंदू लड़की को एक मुस्लिम परिवार द्वारा कथित तौर पर अगवा कर लिया गया। इसके बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर अवैध रूप से निकाह करा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़ित लड़की के पिता नंदू मौर्य ने बताया कि वह करीब तीन महीने तक थाने और चौकी के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। हारकर उन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी, जिसके बाद इस मामले में त्वरित कार्रवाई हुई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है।





