
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: वजीरगंज पुलिस ने कारगिल शहीद पार्क के पास सौरभ त्रिपाठी नाम के एक फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह शख्स चेकिंग के दौरान पुलिस पर रौब झाड़ रहा था, लेकिन जांच में उसकी असलियत सामने आ गई। सौरभ त्रिपाठी ने कई प्रदेशों के विभिन्न जिलों में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया था।
पुलिस ने उसके कब्जे से डिफेंडर, फॉर्च्यूनर, इनोवा सहित छह चार पहिया वाहन बरामद किए हैं। इन गाड़ियों पर लगे पास भी जांच में फर्जी पाए गए। पुलिस के अनुसार, सौरभ त्रिपाठी ने IAS अधिकारी बनकर लोगों को ठगने का सिलसिला लंबे समय से चला रखा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले की गहन जांच की जा रही है।
About The Author
Views:0





