
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना जीआरपी चारबाग पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 55,000 रुपये है, और 2,100 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई चारबाग रेलवे स्टेशन के पास की गई, जब पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी का सामान बेचने की फिराक में है।
आरोपी की पहचान इबरार खान (30), निवासी शिवपुर बाजार, थाना खैरीघाट, बहराइच के रूप में हुई है। जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह और उनकी टीम ने प्लेटफॉर्म 8 और 9 के पास मजार के निकट उसे पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि इबरार ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल और अन्य सामान चुराने में माहिर है। उसके खिलाफ पहले से चोरी सहित अन्य मामलों में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है और आगे की जाँच जारी है।





