
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहम्मद वासिफ नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हजरतगंज की मल्टीलेवल पार्किंग में एक संदिग्ध थार खड़ी है। जब पुलिस ने वाहन की जाँच की, तो वहाँ मौजूद मोहम्मद वासिफ ने दावा किया कि यह वाहन उसका है। पुलिस ने थार की डिग्गी खोलकर तलाशी ली, जिसमें पैकेट्स में भरा हुआ लगभग 20 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। प्रारंभिक जाँच में पुलिस ने इसे प्रतिबंधित मांस बताया है।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थार को जब्त कर लिया और मोहम्मद वासिफ को हिरासत में ले लिया। मांस को जाँच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है ताकि उसकी प्रकृति की पुष्टि की जा सके। हजरतगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है, और पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में भी जुट गई है।





