
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय की अदालत ने एंकर अंजना ओम कश्यप द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले “आज तक” चैनल पर प्रस्तुत एक कार्यक्रम के संबंध में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं। शिकायत में कहा गया था कि 14 अगस्त 2025 को अंजना ओम कश्यप ने ‘आज तक’ के ब्लैक एंड व्हाइट कार्यक्रम में प्रस्तुत “भारत विभाजन का मकसद पूरा क्यों नहीं हुआ” कार्यक्रम में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया, इससे वर्ग वैमनस्य के बढ़ने तथा देश की एकता और अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की स्थिति स्पष्ट रूप से सामने आती है।
आज तक के एक्स अकाउंट पर इस कार्यक्रम के संबंध में किए पोस्ट पर अब तक सामने आए सैकड़ों टिप्पणियों से यह बात प्रमाणित होती है। अमिताभ ठाकुर ने इसे प्रथमदृष्टया भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 197 का अपराध बताते हुए कार्यवाही की मांग की, कोर्ट ने परिवाद स्वीकार कर वादी के बयान के लिए 30 सितंबर निर्धारित किया है। यह जानकारी आजाद अधिकार सेना की प्रवक्ता डॉ नूतन ठाकुर ने दी है।





