
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ, बख्शी तालाब: मदारीपुर गांव में भतीजी से छेड़छाड़ का विरोध करना एक चाचा और उसके परिवार को भारी पड़ गया। पीड़ित सुनील पुत्र विश्वनाथ ने आरोप लगाया है कि 1 सितंबर की शाम करीब 6 बजे उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
घटना में दीपांशु, दीपक, शिवा, शुभम, यश सहित लगभग 8–10 अन्य लोग शामिल थे। इन सभी ने मिलकर सुनील, उसकी भतीजी और अन्य परिजनों को बेरहमी से पीटा। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामला थाना बख्शी तालाब में दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।





