
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखीमपुर: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से नाराज़ भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर में कांग्रेस कार्यालय के अंदर घुसकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान गुस्साई महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ भी की। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए इस तरह की भाषा कभी स्वीकार नहीं की जा सकती।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल माहौल शांत है, लेकिन प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।





