
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: मुख्यमंत्री आवास के पास हरदोई निवासी रोली देवी ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने आरोप लगाया कि विक्की मिश्रा ने मकान दिलाने के नाम पर उससे 60 लाख रुपए का फ्रॉड किया, लेकिन गौतमपल्ली थाना पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की लापरवाही के कारण महिला ने यह कदम उठाया।
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और आत्मदाह दस्ते ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की जान बचाई। आत्मदाह दस्ते ने मामले की आगे की जांच भी शुरू कर दी है।





