
- रिपोर्ट: सुनील जायसवाल
सहारनपुर: हथनीकुंड बैराज से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रामीणों को तेज बहाव वाले पानी के बीच लकड़ियां पकड़ते हुए देखा गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
ग्रामीण अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में उतरकर बहती लकड़ियां इकट्ठा कर रहे हैं। तेज बहाव और गहराई के बावजूद किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नज़र नहीं आ रही, जिससे हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से लोग रोज़ ऐसे खतरे मोल ले रहे हैं। सवाल उठता है कि अगर कोई हादसा होता है, तो उसकी ज़िम्मेदारी किसकी होगी?
वीडियो वायरल होने के बाद भी अब तक कोई प्रशासनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि स्थानीय प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप करे और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए, ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो।
लोगों ने प्रशासन से सख्त निगरानी और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है।





