
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
इलाहाबाद: गंगानगर जोन के सोरांव थाना क्षेत्र में एक युवती प्रेमी से शादी की मांग को लेकर हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गई। जैसे ही लोगों ने यह नजारा देखा, इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।
पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





