
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
मथुरा: बरसाना श्री राधा रानी मंदिर में आज राधा अष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, इस अवसर पर पूरे मंदिर प्रांगण में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जैसे ही मुख्य द्वार खुला और दर्शन शुरू हुए, मंदिर परिसर पुष्प वर्षा से सरोबार हो उठा।
श्रद्धालुओं ने राधा रानी के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा से पूरा मंदिर परिसर महक उठा। राधा रानी के दर्शन के लिए दूर-दराज से आए भक्तों ने अपने को धन्य माना…..राधा अष्टमी के इस पावन अवसर पर बरसाना एक बार फिर भक्ति और आस्था के रंगों में रंग गया।
About The Author
Views:0





