
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ (31 अगस्त 2025): आज दोपहर करीब 12:00 बजे थाना गुड़म्बा क्षेत्र के बेहटा गांव में एक मकान में भीषण विस्फोट की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, साथ ही फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, एसडीआरएफ और बीडीडीएसटी टीमों को भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
सूचना मिलते ही उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद हो गए और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मकान में विस्फोट के कारणों की जांच जारी है, और राहत एवं बचाव कार्य अभी भी चल रहा है।





