
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या (थाना कैंट क्षेत्र): अयोध्या के पलिया शाहबदी गांव में एक युवती की अर्धनग्न अवस्था में लाश खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका निषाद समाज की रहने वाली थी। प्रथम दृष्टया मामला रेप के बाद हत्या का बताया जा रहा है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतका के भाई शिवम की तहरीर पर गहनागन कुचेरा निवासी आलोक निषाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।
मृतका अयोध्या के मऊ शिवाला स्थित पलिया शाहबदी गांव की निवासी थी।
इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं निषाद समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने मांग की है कि दोषी को जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए।
पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और जांच जारी है।





