
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पावन नगरी अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दर्शन के उपरांत पूज्य श्री संजय दास जी महाराज एवं वरिष्ठ पुजारी महंत हेमंत दास जी महाराज ने उपमुख्यमंत्री को आशीर्वाद स्वरूप हनुमान जी महाराज की प्रतिमा, सुंदरकांड और रामनामा भेंट किए।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भक्तिमय वातावरण रहा और उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली व जनकल्याण की कामना की।





