
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
जयपुर: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा से पेंशन प्राप्त करने के लिए औपचारिक आवेदन किया है।
धनखड़ वर्ष 1993 में कांग्रेस के टिकट पर किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वर्तमान में उनकी उम्र 74 वर्ष है और विधानसभा नियमों के अनुसार उन्हें लगभग ₹42,000 मासिक पेंशन मिलने की पात्रता है।
राजस्थान में जनप्रतिनिधियों के लिए दोहरी और तिहरी पेंशन की व्यवस्था लागू है, जिसके तहत अगर कोई नेता सांसद और विधायक दोनों रह चुका है, तो वह दोनों पदों की पेंशन प्राप्त कर सकता है।





