
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: इंदिरानगर क्षेत्र में पुलिस ने दो शातिर चैन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है, जो बाहर से देखने में अगरबत्ती बेचने वाले लगते थे, लेकिन असल में चैन लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।
पूर्वी क्षेत्र की क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम और इंदिरानगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इन दोनों अभियुक्तों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक सोने की चैन और एक अपाची बाइक (UP32FR9796) बरामद की गई है। पुलिस अब इनसे और मामलों की पूछताछ कर रही है।





