
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: नगर सीमा पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सदस्य श्री प्रमोद तिवारी का भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया।
श्री प्रमोद तिवारी अयोध्या राजा स्वर्गीय विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने उनके आवास भी पहुँचे।
इसके उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है और अब पूरे देश में वोट चोरी की साजिशें रच रही है। बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और आर्थिक संकट जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही जनता को राहत देने के बजाय बीजेपी-जेडीयू सरकार केवल सत्ता में बने रहने के लिए हरसंभव हथकंडे अपना रही है।लाखों गरीब और वंचित नागरिकों से उनके मतदान का अधिकार छीना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि“संविधान ने हर एक भारतीय को वोट का अधिकार दिया है और इस अधिकार को कोई भी ताकत छीन नहीं सकती।कांग्रेस पार्टी गरीब और वंचित नागरिकों के साथ खड़ी है और हम जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे तो ही कांग्रेस के जिला सचिव पंकज सिंह ने भी भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता का विश्वास बीजेपी से उठ गया है बेरोजगारी चरम सीमा पर है शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र हर जगह रोड गड्ढा युक्त है जबकि योगी ने कहा था रोड गड्ढा मुक्त होना चाहिए नौजवान पढ़ लिखकर हाथों में डिग्रियां लेकर नौकरी ढूंढ रहे हैं पर कहीं दूर-दूर तक उनको नौकरी मिलने की उम्मीद नहीं है उन्होंने अमेरिका द्वारा जो टैरिफ का मामला है उस पर बोलते हुए कहा की आने वाले समय में आम जनता के ऊपर बोझ लद लग जाएगा और अमेरिका कभी भी भारत का दोस्त नहीं रहा और कभी भी भारत से अमेरिका का संबंध अच्छा नहीं रहा है अमेरिका मोदी जी पर गलत दबाव बनाता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजकुमार पांडे,पंकज सिंह ,अनिल तिवारी , बसंत मिश्रा,डॉ विनोद गुप्ता, मोहम्मद आमिर, शैलेंद्र विक्रम सिंह, शेरा, अब्दुल कलाम, शत्रुघ्न सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह बबलू, बसंत मिश्रा ,चंचल सोनकर आदि उपस्थित रहे।





