
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उन्नाव: जिले में आगामी गणेश चतुर्थी और बारावफात के मद्देनजर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित सभी उप जिलाधिकारी (SDM) उपस्थित रहे।
बैठक में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन, शोभा यात्राओं, और बारावफात के जुलूसों के सफल आयोजन को लेकर सुरक्षा इंतजामों, यातायात व्यवस्था और अन्य जरूरी पहलुओं की समीक्षा की गई। सभी SDM से उनके-अपने क्षेत्रों में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए जाएं, साथ ही साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सेवाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी और ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी।
प्रशासन ने सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की है, ताकि दोनों त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।
#UPGovernment #YogiAdityanath #ChiefSecyUP #UnnaoNews #GaneshChaturthi #Barawafat





