
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कानपुर रोड स्थित आवासीय कन्हैया कुंज कॉम्प्लेक्स में चल रहे नकली शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया गया है।
आबकारी टीम की छापेमारी में खुलासा हुआ कि गिरोह प्रसिद्ध ब्रांडों की खाली बोतलों में नकली शराब की रिफिलिंग कर बाजार में बेच रहा था। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरोह लंबे समय से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था। टीम ने बड़ी मात्रा में नकली शराब, रिफिलिंग सामग्री और पैकिंग उपकरण बरामद किए हैं।
फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के तार और किन-किन स्थानों से जुड़े हैं। आबकारी विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।





