
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
अमरोहा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात सिपाही देवेंद्र पर अपनी पत्नी पारुल को दहेज के लिए जिंदा जलाने का आरोप लगा है। घटना के बाद गंभीर हालत में पारुल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
डिडौली कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पारुल के परिजनों की शिकायत पर देवेंद्र, उसके पिता, भाई (देवर) सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पारुल की शादी देवेंद्र के साथ करीब 13 साल पहले हुई थी। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।





