
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेलवे पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो नेपाल से अमृतसर अफीम लेकर जा रहा था। उसके पास से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 21 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।





