
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दिनांक 27 अगस्त 2025 को लोक भवन सभागार, लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस प्रकार की पारदर्शी प्रक्रिया से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और प्रदेश के स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्रों में सुधार होगा। उन्होंने सभी नियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
About The Author
Views:0





