
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
कानपुर: शहर के एक कोचिंग सेंटर में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ओमजी शुक्ला को 3 करोड़ 14 लाख रुपये का सीजीएसटी नोटिस भेजा गया है। हैरानी की बात यह है कि नोटिस में उन्हें 17 करोड़ रुपये से अधिक के कपड़ा कारोबार का मालिक बताया गया है।
करीब दो हफ्ते पहले जब यह नोटिस आया था, तो लोगों ने इसे फर्जी बताया। लेकिन 21 अगस्त को 32 पेज का विस्तृत नोटिस मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया।
नोटिस में शुक्ला का नाम, पता और पैन नंबर साफ दर्ज है, जिससे उनका पूरा परिवार परेशान है। इस मामले में ओमजी शुक्ला ने कानपुर के सीजीएसटी आयुक्त से मुलाकात कर उचित सलाह ली है ताकि समय रहते सही जवाब दिया जा सके।
About The Author
Views:0





