
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
सीतापुर में सख़्त मिज़ाज और तेज़तर्रार IPS अधिकारी की अगुवाई में एक बार फिर अवैध शराब माफिया पर बड़ा वार किया गया है। पुलिस टीम ने 128 पेटी (कुल 4,968 बोतल) अवैध शराब बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई के दौरान दो वाहन भी जब्त किए गए, जिनका इस्तेमाल शराब तस्करी में किया जा रहा था। अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ कर पुलिस ने तस्करों की कमर तोड़ दी है।
बता दें कि यह अधिकारी पहले आगरा में ACP रहते हुए भी कई बड़ी वारदातों का खुलासा कर चुके हैं। अब सीतापुर में इनकी सख्ती और रणनीति के चलते शराब माफिया में खौफ का माहौल है।
ऑपरेशन क्लीन के तहत चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने न सिर्फ तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी, बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक ठोस कदम भी उठाया है।
सीतापुर पुलिस की इस बड़ी सफलता के बाद कानून व्यवस्था पर आमजन का भरोसा और मजबूत हुआ है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।





