
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर आज एक शिष्टाचार मुलाकात के दौरान शुभांशु शुक्ला अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले।
इस दौरान शुभांशु शुक्ला ने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सीएम योगी से सौजन्य भेंट की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा भी हुई।
परिवार की यह मुलाकात शुद्ध रूप से शिष्टाचार भेंट रही और मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।





