
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
कानपुर में एक बार फिर पुलिस की दबंगई सामने आई है। इंस्पेक्टर मानवेन्द्र सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने एक युवक सत्यम द्विवेदी को सरेआम जूते-चप्पलों से पीटा और गालियां दीं। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि सत्यम की मां और बहन को भी अशोभनीय गालियां दीं।
यह मामला तब चर्चा में आया जब समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इसे अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच की बात कही गई है।
पीड़ित सत्यम द्विवेदी ने मीडिया से बात करते हुए भावुक होकर सवाल उठाया – “क्या उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण होना गुनाह है?” उनकी इस बात ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा और मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है।
प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।





