
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लोक बंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ के ब्लड बैंक द्वारा ब्रह्मकुमारी राजयोग केंद्र, गोमती नगर के सहयोग से विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय बृहद रक्तदान शिविर का सफल आयोजन 22, 23 एवं 25 अगस्त 2025 को किया गया। इस दौरान लगभग 70 यूनिट रक्त संग्रह कर समाज एवं मानवता के प्रति सराहनीय योगदान दिया गया।
चिकित्सालय की निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डा. संगीता गुप्ता ने इस पुनीत कार्य हेतु ब्रह्मकुमारी संस्था का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे रक्तदान शिविरों के आयोजन की अपेक्षा जताई।

चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि इस शिविर से अस्पताल के ब्लड बैंक में प्रचुर मात्रा में ब्लड कंपोनेंट उपलब्ध हो गए हैं, जो रोगियों के कल्याण में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि:
चिकित्सालय में सिंगल डोनर प्लेटलेट (SDP) एफेरेसिस सुविधा प्रारंभ कर दी गई है।
ब्लड बैंक में एडवांस जेल तकनीक की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से रोगियों को क्रॉस-मैचिंग करके ब्लड कंपोनेंट्स की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
इन सुविधाओं के प्रारंभ होने से अब मरीजों को बाहर भटकना नहीं पड़ेगा तथा उन्हें आर्थिक हानि से भी बचाया जा सकेगा।





