
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मुजफ्फरनगर/दिल्ली: मुजफ्फरनगर के चरथावल से दिल्ली की ओर जा रही एक बस से बागपत पुलिस ने एनएच-709 बी पर चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। बरामदगी इतनी बड़ी थी कि मौके पर मौजूद सभी लोग दहशत में आ गए।
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हापुड़ निवासी उजैर और मेरठ निवासी शाहनवाज के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम सघन तलाशी अभियान चला रही थी, उसी दौरान यह बस रोकी गई और जांच में यह धमाकेदार खुलासा हुआ।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये विस्फोटक कहां ले जाए जा रहे थे और किस मकसद से।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस बरामदगी से कोई बड़ी वारदात टल गई है।





