
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज पुलिस कमिश्नर कानपुर अखिल कुमार को पत्र भेज कर अखिलेश दुबे द्वारा भेजे एक लीगल नोटिस में अंकित तथ्यों का संज्ञान लेकर समुचित कार्यवाही की मांग की है।
उन्होंने कहा है, कि अखिलेश दुबे के अधिवक्ता द्वारा पत्रकार अभिषेक उपाध्याय को भेजे लीगल नोटिस में अन्य बातों के अलावा अखिल कुमार पर अपने पद का दुरुपयोग करने सहित अन्य गंभीर व्यक्तिगत आरोप लगाए गए हैं।
नोटिस में व्यक्तिगत विद्वेष में ये कार्यवाहियां किए जाने की बात कही गई है।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि चूंकि ये आरोप सीधे पुलिस कमिश्नर पर लगाए गए हैं। अतः उनके लिए इनका संज्ञान लेना आवश्यक है।
उन्होंने इन आरोपों के गलत होने की स्थिति में इन्हें पुलिस के काम में सीधा अवरोध मानते हुए कठोर विधिक कार्यवाही की मांग की है।
संलग्न — पुलिस कमिश्नर को भेजे पत्र तथा लीगल नोटिस के संबंधित भाग की प्रति।





