
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
⚠️ देर रात बड़ा हादसा टला, लेकिन खतरा अब भी बरकरार
लखनऊ के हुसैनाबाद क्षेत्र में स्थित पहले फाटक का मलबा अचानक नीचे गिर गया। हादसे के वक्त गेट के नीचे से कुछ लोग गुजर रहे थे, लेकिन सौभाग्य से सभी बाल-बाल बच गए। यदि कुछ पल की भी चूक होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
📹 वायरल वीडियो से खुली पोल, जर्जर हालत में है फाटक
हुसैनाबाद गेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इसकी जर्जर हालत साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह फाटक लंबे समय से टूट-फूट का शिकार है, लेकिन हुसैनाबाद ट्रस्ट के जिम्मेदार अब तक चुप्पी साधे हुए हैं।
💰 मरम्मत का फंड पहले ही पास, फिर क्यों नहीं हुआ काम?
सूत्रों के अनुसार, गेट की मरम्मत के लिए बजट पहले ही पास हो चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्य शुरू नहीं किया गया। इससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि जब फंड मौजूद है, तो फिर मरम्मत में देरी क्यों?
❓क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं जिम्मेदार?
स्थानीय लोगों में भारी रोष है। उनका कहना है कि प्रशासन और ट्रस्ट की लापरवाही के चलते राहगीरों की जान खतरे में पड़ी हुई है। क्या अब जिम्मेदार किसी बड़ी जानलेवा दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं?
🛑 अब वक्त है कि लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई हो और जर्जर संरचनाओं की तुरंत मरम्मत करवाई जाए, ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो।





