
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बलिया (उत्तर प्रदेश): बलिया जिले में बिजली विभाग के अधिकारी को जूते मारने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। आरोपी भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर सिंह को पुलिस ने जिला अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसे घसीटते हुए जीप तक पहुंचाया, जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि मुन्ना बहादुर सिंह बिजली विभाग की कार्यशैली से नाराज़ था और इसी गुस्से में उसने अधिकारी के साथ बदसलूकी की थी। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।





